Tuesday, June 16, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति मुंबई: आम आदमी पार्टी ने नितेश राणे के खिलाफ की शिकायत, मामला...

मुंबई: आम आदमी पार्टी ने नितेश राणे के खिलाफ की शिकायत, मामला दर्ज करने की मांग

0
21

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने मालवणी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ शिकायत की और मामला दर्ज करने की मांग की है। पार्टी ने इंस्पेक्टर को लिखे शिकायती पत्र में कहा कि आपका ध्यान एक गलत इरादे वाले और भड़काऊ भाषण की ओर दिलाना है। भाषण में धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने की जानबूझकर कर कोशिश लग रही है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि 26 मार्च को मालवणी में पुलिस चौक गेट नंबर सात के पास नितेश राणा ने भाषण दिया था। उनका भाषण एक माइनॉरिटी कम्युनिटी के लिए हेट स्पीच लगता है और हिंसा भड़काने वाला लगता है। आप ने शिकायत पत्र में कहा कि उनकी ओर से दिया गया भाषण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के नियमों के तहत एक गंभीर अपराध है और कानून के तहत सजा के लायक हैं। आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है।

नितेश राणे महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में युवा, आक्रामक और हिंदुत्ववादी छवि वाले नेता के रूप में उभरे हैं। उनका परिवार लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय है। वे अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अपने बयानों से नितेश राणे विपक्ष के निशाने पर भी रहते हैं।

नितेश राणे ने 24 मार्च को कोंकण क्षेत्र में अवैध रूप से एलईडी तकनीक से मछली पकड़ने पर रोक लगाने की घोषणा की थी। उन्‍होंने पारंपरिक मछुआरों और समुद्री संसाधनों की रक्षा के लिए ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति अपनाने का ऐलान किया।

सदन में एक चर्चा का जवाब देते हुए नितेश राणे ने कहा था कि राज्य सरकार अवैध एलईडी तकनीक से मछली पकड़ने के काम को बंद करने के लिए पूरी तरह से दृढ़ है और वह गुजरात या गोवा जैसे पड़ोसी राज्यों के दबाव के आगे बिल्कुल भी नहीं झुकेगी।