Sunday, May 24, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन की पहली उड़ान पूरी

छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन की पहली उड़ान पूरी

0
23

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। चीन के पहले सात टन स्तरीय बड़े परिवहन ड्रोन छांगयिंग-8 ने मंगलवार को हनान प्रांत के चंगचो शहर में अपनी पहली उड़ान पूरी की।

बताया जाता है कि छांगयिंग-8 बड़े परिवहन ड्रोन का अनुसंधान चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप ने खुद किया। परिवहन ड्रोन की लंबाई 17 मीटर है और पंखों का फैलाव 25 मीटर है। 18 घन मीटर के सुपर बड़े कार्गो होल्ड में कई तरह के मानक वायु कंटेनर और पेशेवर कोल्ड चेन स्टोरेज कंटेनर रखे जा सकते हैं। 15 मिनट में सभी की लोडिंग और अनलोडिंग पूरी हो सकती है, जिससे रसद कारोबार की क्षमता काफी हद तक उन्नत होगी।

छांगयिंग-8 का टेकऑफ वजन 7 टन तक पहुंचा और भार क्षमता 3.5 टन है। इसकी अधिकतम यात्रा सीमा 3,000 किलोमीटर से अधिक है। अलग-अलग स्थितियों का अनुकूलन करने के लिए छांगयिंग-8 पठार पर और कम से कम 200 मीटर की छोटी दूरी पर टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है।

भविष्य में छांगयिंग-8 का प्रयोग ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, पठार व द्वीपीय क्षेत्रों में जीवन तथा बुनियादी संस्थापनों से जुड़ी सामग्री की आपूर्ति, आपातकालीन बचाव और बाढ़ नियंत्रण व आपदा राहत आदि में किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)