मध्य प्रदेश विधानसभा की समितियों का गठन

0
8

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा की आगामी दो वर्षों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इस अवधि के दौरान यह समितियां अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 एवं 2026-28 की अवधि में सेवा करने के लिए सदन समितियों का गठन किया है। नवगठित समितियों में नियम समिति, विशेषाधिकार समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति, सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति (वर्ष 2026-28 तक के लिए) का गठन कर सभापति नियुक्त करते हुए समिति सदस्यों के नाम तय किए गए हैं।

विधानसभा की नवगठित नियम समिति के सभापति विधानसभा के नरेंद्र सिंह तोमर होंगे, मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री, विधायक गिरीश गौतम, राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह, श्याम बरडे, अम्बरीश शर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. हिरालाल अलावा, विजय रेवनाथ चौरे एवं ऋषि अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह विशेषाधिकार समिति की सभापति गायत्रीराजे पवार को नियुक्त किया गया है। विधायक सचिन बिरला, विश्वामित्र पाठक, अमर सिंह यादव, भगवानदास सबनानी, महादेव वर्मा, वीरेन्द्र सिंह लोधी, जयवर्द्धन सिंह, फुन्देलाल सिंह मार्को एवं आरिफ मसूद को‌ सदस्य नियुक्त किया गया है।

विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति का सभापति रमेश मैन्दोला को नियुक्त किया गया है। विधायक अनिल जैन (निवाड़ी), नारायण पटेल, सचिन बिरला, संतोष बरकड़े, अरविन्द पटेरिया, मधु गेहलोत, शिवनारायण सिंह, चौधरी सुजीत मेर सिंह, केशव देसाई एवं वीरसिंह भूरिया को‌ सदस्य बनाया गया है। सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति का सभापति बृजेन्द्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। विधायक दिनेश राय मुनमुन, मनोज नारायण सिंह चौधरी, अमर सिंह यादव, इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, प्रताप ग्रेवाल एवं भैरो सिंह बापू को सदस्य नामांकित किया गया है।

महिला एवं बाल कल्याण समिति का सभापति ललिता यादव को नियुक्त किया गया है। विधायक उमादेवी खटीक, मंजू राजेन्द्र दादू, गंगा सज्जनसिंह उइके, सरला विजेन्द्र रावत, प्रियंका पैंची, कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, रामसिया भारती, चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर एवं सेना महेश पटेल को सदस्य बनाया गया है।