Saturday, May 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय आवास योजना ने बदली किस्मत, लाभार्थियों ने कहा- ‘पीएम मोदी की वजह...

आवास योजना ने बदली किस्मत, लाभार्थियों ने कहा- ‘पीएम मोदी की वजह से पक्के मकान का सपना हुआ पूरा’

0
18

डिब्रूगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के डिब्रूगढ़ में बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने कई परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। केंद्र सरकार की इस प्रमुख योजना के तहत भोला दास, डिनो मंडल और श्यामल दास जैसे लाभार्थियों को पक्के घर मिल सके हैं, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरा है।

आईएएनएस से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों ने बात की। एक लाभार्थी ने बताया कि पहले वे कच्चे मकानों में रहते थे, जहां खासकर बारिश के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घरों में पानी टपकता था और रात भर सोना मुश्किल हो जाता था। बच्चों को भी काफी मुश्किल होती थी। पैसे की तंगी के चलते पक्का मकान बनाना हमारे लिए संभव नहीं था। लेकिन, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का आभार जताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत सहायता राशि मिली, जिससे वे पक्का मकान का निर्माण करा पाए। आज इस योजना का लाभ पाकर वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहे हैं।

एक अन्य लाभार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है। सरकार से मिली आर्थिक सहायता के जरिए उन्होंने अपना घर बनाया और अब बीते दो वर्षों से वे बेहतर परिस्थितियों में रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहले रहने में काफी दिक्कतें थीं, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उनकी सभी मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का भी धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में राज्य में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

एक अन्य लाभार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कच्चे से पक्के मकान में जाने का सपना कैसे पूरा होता है, हमने अपनी इन आंखों से देखा है। कच्चे मकान में रहने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब किसी तरह से कोई परेशानी नहीं होती है। पीएम मोदी ने घर दिया है तो परिवार के साथ आराम से रह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ सिर्फ उन्हें नहीं बल्कि उनके रिश्तेदारों को भी मिला है।