आईआरएफसी में असिस्टेंट मैनेजर समेत 25 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन आज से

0
8

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में लाखों युवा सरकारी नौकरी करके अपना करियर शुरू करने का सपना देखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 23 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईआरएफसी ने जिन 23 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट (एनई5) के 16 और असिस्टेट मैनेजर (फाइनेंस) के 7 पद शामिल हैं।

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 4 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कॉमर्स में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट आईसीएआई/आईसीएमएआई से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या सीए/सीएमए उत्तीर्ण या 2 वर्षीय नियमित एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीएम (फाइनेंस) में होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सेलरी पद अनुसार 21,000 से 1,40,000 के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून में होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाएगा, जो यूआर/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआरएफसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।