अमरावती, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करके अपना करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक विशेष अवसर आया है। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गुंतकल (जीपीटी गुंतकल) ने लैब अटेंडर सहित विभिन्न 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जीपीटी गुंतकल की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर फटाफट अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
जीपीटी गुंतकल ने जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें इलेक्ट्रिशियन (ईईई शाखा) के लिए 1; लैब अटेंडर (मैकेनिकल), स्वीपर (केवल महिला) और सफाईकर्मी (केवल महिला) के 1-1; और चौकीदार (केवल पुरुष) के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद अनुसार इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई/फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर या अन्य समकक्ष मैकेनिकल ट्रेड जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई या पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 27 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 15,000 से 18,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
परीक्षा का आयोजन पद अनुसार 28 और 29 अप्रैल को सरकारी पॉलिटेक्निक, गुंतकल में सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। इसलिए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीटी गुंतकल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे कार्य समय के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक तय लास्ट डेट से पहले ‘प्रधानाध्यापक का कार्यालय, सरकारी पॉलिटेक्निक, गुंटकल’ पते पर डाक कर दें।

