‘परिवार संभालने के साथ ही देश को भी संभाल सकती हैं महिलाएं’, भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

0
3

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल के लिए संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस मामले को लेकर महिला नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा, “पीएम मोदी हमेशा महिलाओं का समर्थन करते हैं। उन्होंने ये सत्र बुलाया है, अच्छी बात है। जो काम हमारे राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं कर पाईं, वह हमारे प्रधानमंत्री कर रहे हैं, यह गर्व की बात है।”

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। महिलाओं के प्रति उनकी सोच और सम्मान की दृष्टि को देखते हुए हमारी पार्टी की कमिटी में सात महिलाओं की अनिवार्यता कर दी गई है। महिलाओं में पारदर्शिता और सहनशीलता कूटकूटकर भरी होती है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं जो काम करती हैं, वह बेहतर ढंग से होता है। हमारी राष्ट्रपति भी एक महिला हैं और वह पूरे देश को संभालने का काम कर रही हैं। मुझे लगता है कि महिलाएं परिवार संभालने के साथ ही साथ देश को भी संभालने का काम कर सकती हैं। सपना सिंह ने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है। हमें पुरुषों के बराबर में काम करना है। हमें जब भी मौका मिलेगा, पीएम मोदी के इस सम्मान से जब नवाजाजाएगा, तो वह भी आगे बढ़ेंगी।

विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि 2029 लोकसभा चुनाव में इस बिल को हम लागू होते देख पाएंगे। ये कोई लुभावना बिल नहींहै, बल्कि ये काफी वक्त से अटका हुआ है। विपक्ष सिर्फ और सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। अच्छे कामों को रोकने की कोशिश विपक्ष हमेशा करता आया है।

पीलीभीत की नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को लेकर मोदी सरकार के कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जब कोई घर महिला चलाती है तो बेहतर तरीके से चलाती है। उन्होंने इसे सुन्दर पहल बताते हुए कहा कि अगर हमारी सामान भागीदारी रहेगी तो ये भारत विकाशशील और गतिशील होगा।

हरदोई की महिलाओं, वकीलों और समाजसेवा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने भी इस बिल का स्वागत किया है। एक महिला ने कहा कि इस बिल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से उन्हें मजबूती मिलेगी। महिलाएं घर अच्छे तरीके से चला सकती है तो वह देश के लिए पूरा योगदान देंगी। अभी तक सिर्फ पुरुष ही आवाज उठाते थे लेकिन अब महिलाएं भी लोकसभा और विधानसभा में आवाज उठाएंगी।

एक अन्य महिला ने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पहल शुरू की है और अब उन्होंने राजनीति में आरक्षण की बात कही है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। वह घरों से निकलेंगी और चुनाव के लिए दावेदारी कर सकेंगी।