सिलीगुड़ी रैली में पीएम मोदी की पेंटिंग्स की बौछार, जनसैलाब ने मचाया धमाल

0
5

सिलीगुड़ी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिली। उन्हें सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। कई स्कूली छात्रों और युवाओं ने पीएम मोदी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और टीएमसी को अब पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी तदाद में लोग पहुंचे थे। इनमें कुछ स्कूली बच्चों ने पीएम मोदी के लिए कड़ी मेहनत करते हुए पेंटिंग बनाई थी। आमतौर पर पीएम मोदी की चुनावी रैलियों में इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।

पीएम मोदी के समर्थक श्रवण साह ने कहा कि इस पावन धरती पर मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बंगाल को बचाने और सनातन संस्कृति की रक्षा का है। सोनार बांग्ला तभी बनेगा जब भाजपा सरकार आएगी। जब तक बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आती, ‘सोनार बांग्ला’ नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि इस बार गलती हुई तो बंगाल को बांग्लादेश बना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं से अपील करता हूं कि एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशियों को दें। यह सनातन संस्कृति को बचाने का चुनाव है। बंगाल को बचाने के लिए भाजपा सरकार लाना जरूरी है।

रैली में पीएम मोदी की पेंटिंग लेकर आए एक युवक ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी हैं तो बदलाव जरूर होगा।

11वीं कक्षा के छात्र सुरंजन पाल ने बताया कि मैं पीएम मोदी की पेंटिंग बनाकर लाया हूं। मेरा मन था कि उनसे मिलूं। बंगाल में बदलाव बहुत जरूरी है।

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हम सब हिंदू भाई-भाई हैं। बंगाल में जाति का भेदभाव मिटाना होगा।

पेंटिंग बनाकर लाए एक बच्चे सौभाग्य दत्ता ने बताया कि मैंने एक महीने में पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई और उन्हें देना चाहता हूं।

भाजपा नेता आनंद वर्मन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। आज की यह सभा इतिहास रच रही है। निश्चित रूप से इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। बंगाल में सरकार बदलेगी और भाजपा बड़ी मार्जिन से सरकार बनाएगी।

पीएम मोदी ने बंगाल के प्रमुख मुद्दों को उठाया है। उन्होंने भाजपा की सोच रखी है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां एम्स और सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जिससे जनता को लाभ मिलेगा।