Wednesday, June 24, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल आईपीएल 2026: एमआई-सीएसके का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस, धोनी की...

आईपीएल 2026: एमआई-सीएसके का मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस, धोनी की कमी खली

0
25

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 33वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने वानखड़े स्टेडियम पहुंचे फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही है, जो पिंडली की चोट के कारण सीजन के लगातार 7वें मुकाबले से बाहर हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक फैन ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “हम चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जल्द वापसी करें। धोनी मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उनकी वापसी बेहद जरूरी है। मैं उम्मीद करता हूं कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच को अपने नाम करे।”

एक अन्य फैन ने कहा, “मैं मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने आया हूं। हर कोई इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हमें उम्मीद है कि एमआई ही जीतेगी।”

मुंबई इंडियंस की एक महिला फैन ने कहा, “हार के जीतने वाले को ही बाजीगर कहते हैं। हमें उम्मीद है कि एमआई इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।”

एक अन्य फैन ने कहा, “ये मैच काफी दिलचस्प होगा। मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है। ऐसे में एमआई का पलड़ा भारी होगा। मुझे उम्मीद है कि एमआई इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।”

एमआई ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह टीम क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार के साथ इस मैच में उतरी है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मैथ्यू शॉर्ट की जगह पर प्रशांत वीर को जगह दी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह टीम संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी के साथ खेल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से 4 मुकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है, जबकि 6 में से इतने ही मैच गंवाकर मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है।