Tuesday, June 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी,...

पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

0
20

पुणे, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी।

शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है। वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

डीसीएम हेमंत बेहेरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है।