Thursday, July 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा, 4 मई को सब झालमुड़ी...

हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा, 4 मई को सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे : कपिल मिश्रा

0
26

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इन एग्जिट पोल को बदलाव का संकेत बताते हुए बड़ा दावा किया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएनएस से कहा, “4 मई आने वाली है और हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है। अब जनता का मूड साफ समझ में आ रहा है। मेरा मानना है कि हमें 4 मई की शाम तक इंतजार करना चाहिए, उस दिन सब झालमुड़ी और जलेबी खाएंगे।”

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यह होना तय था। जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद दिया है। पश्चिम बंगाल में बदलाव निश्चित है और यह 4 मई को नतीजों में साफ दिखाई देगा।”

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इसी तरह का दावा करते हुए कहा, “इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। बदलाव निश्चित रूप से होने जा रहा है।”

इससे पहले बुधवार को भी भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने एग्जिट पोल पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, “यह एग्जिट पोल 100 प्रतिशत बदलाव में बदल जाएगा। पश्चिम बंगाल की जनता ने सालों तक लेफ्ट फ्रंट की गुंडागर्दी देखी है, उसके बाद ममता बनर्जी की सरकार में भी वही हालात रहे।”

भाजपा सांसद चंदोलिया ने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने गुंडागर्दी की और हताशा भरे बयान दिए। उन्हें पता है कि अब उनकी विदाई तय है। उन्हें मुख्यमंत्री आवास के साथ अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए।”

भाजपा नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी को पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की पूरी उम्मीद है। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सत्ता कायम रहती है या भाजपा की सरकार बनती है।