वू यिज ने अपना पहला विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप खिताब जीता

0
8

बीजिंग, 5 मई (आईएएनएस)। निर्णायक फ्रेम में निर्णायक ब्रेक के साथ, वू यिज ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 18-17 से हराकर अपना पहला विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता। यह लगातार दूसरी बार है जब किसी चीनी खिलाड़ी ने स्नूकर का सर्वोच्च सम्मान जीता है, इससे पहले पिछले साल झाओ ज़िनटोंग ने यह उपलब्धि हासिल की।

फाइनल मैच बेहद करीबी था। दोनों खिलाड़ियों के बीच 14-14 के स्कोर से शुरू होकर 17-17 तक एक कांटे की टक्कर चलती रही, जिसके चलते निर्णायक गेम खेलना पड़ा। 2002 के बाद यह पहली बार था जब विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल निर्णायक गेम तक पहुंचा। निर्णायक फ्रेम में, वू यिज़े स्कोर में पीछे थे, और उन्होंने बीच वाले पॉकेट में एक मुश्किल लाल गेंद डालने का विकल्प चुना। यही मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।

इसके बाद वू यिज ने एक ही शॉट में 85 अंक बनाकर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता।

वू यिज ने 16 साल की उम्र में अपने पिता के साथ यूके में प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और कई कठिनाइयों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के निस्वार्थ बलिदान और समर्थन ने ही उन्हें वह बनाया है जो वे आज हैं, और उनके माता-पिता ही असली नायक हैं। वर्षों से वे हमेशा उनकी शक्ति का स्रोत रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)