नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजकीय सर्वोदय विद्यालय, रूप नगर का औचक निरीक्षण किया। क्लासरूम में स्टूडेंट्स के साथ लंबी बातचीत में उनसे पेयजल, फायर सेफ्टी, स्वच्छता, गर्मी को लेकर दी जा रही सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग और फेयर सेफ्टी ऑडिटक का आदेश दिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्कूल प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी गई है।
दिल्ली के सरकारी स्कूल वर्षों से कुव्यवस्था, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी की मार झेल रहे थे। लेकिन पिछले एक साल से हम लगातार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया।
केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवीनीकृत नेहरू प्लेस डाकघर का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने तकनीक के साथ स्वयं को नए दौर के अनुरूप विकसित किया है। यह नया डाकघर नागरिकों को तेज, सरल और आधुनिक सेवाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।
आज डाकघर केवल पत्र सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्सल, बैंकिंग, बीमा, आधार और पासपोर्ट जैसी अनेक सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सशक्त केंद्र बन चुका है। इस अवसर पर संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, विधायक शिखा राय, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नए भारत के नए डाकघर। अब डाकघर केवल चिट्ठियों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि बैंकिंग, पार्सल, आधार, बीमा और पासपोर्ट जैसी सुविधाओं से जुड़े आधुनिक सार्वजनिक सेवा केंद्र बन गए।

