बंगाल टी20 लीग: मीता पॉल महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी, पुरुषों में शाहबाज ‘अव्वल’

0
1

कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। बंगाल टी20 लीग में फ्रेंचाइजियों ने पुरुष और महिला टीमों पर करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में मीता पॉल (3 लाख रुपए) महिलाओं में सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं, जबकि शाहबाज अहमद (12.20 लाख रुपए) पुरुषों में सबसे महंगे रहे। 2026 सीजन से पहले, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऑक्शन पूल में से 250 से ज्यादा खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।

दोनों ऑक्शन को मिलाकर, फ्रेंचाइजियों ने पुरुष टीम में 136 और महिला टीम में 128 खिलाड़ियों को साइन किया। प्रत्येक पुरुष फ्रेंचाइजी ने 17 खिलाड़ियों की टीम बनाई, जिसमें कम से कम दो अंडर-19 खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य था। वहीं, प्रत्येक महिला फ्रेंचाइजी ने 16 खिलाड़ियों की टीम बनाई, जिसमें कम से कम दो अंडर-15 खिलाड़ी शामिल थीं।

बंगाल टी20 लीग के इतिहास में पहली बार हुए पुरुष ऑक्शन में कई महंगे खिलाड़ी बिके। भारतीय ऑलराउंडर शाहबाज अहमद 12.20 लाख रुपए की कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें ‘श्राची ट्राइब्स रार टाइगर्स’ ने राइट टू मैच (आरटीएम) के जरिए अपनी टीम में बनाए रखा है। कई खिलाड़ियों की कीमत 8 लाख रुपए से ज्यादा रही।

पुरुषों की नीलामी में युवा कैटेगरी के खिलाड़ियों की भी जबरदस्त मांग रही। रवि कुमार 7.80 लाख रुपए की बोली के साथ सबसे महंगे अंडर-19 खिलाड़ी बने, जबकि रोहित (5.20 लाख रुपए) अंडर-16 कैटेगरी के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए।

महिलाओं के ऑक्शन में भी बड़े नामों और युवा खिलाड़ियों की कैटेगरी में जमकर निवेश देखने को मिला। 10 से ज्यादा खिलाड़ियों की कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा रही, जबकि ‘ए प्लस’ कैटेगरी के सभी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीद लिया।

मीता पॉल को ‘लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स’ ने आरटीएमके जरिए अपनी टीम में बनाए रखा। वहीं, 13 साल की अरिक्था मन्ना इस ऑक्शन में उभरती हुई युवा प्रतिभाओं में से एक रहीं, जिन्हें ‘रश्मि मेदिनीपुर विजार्ड्स’ ने 1.55 लाख रुपए में खरीदा। महिला ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने मिलकर कुल लगभग 88 लाख रुपए खर्च किए।

पुरुषों में 10 महंगे खिलाड़ी:

1. शाहबाज अहमद: 12.20 लाख रुपए (आरटीएम) – श्राची ट्राइब्स रार टाइगर्स।

2. अभिषेक पोरेल: 10.40 लाख रुपए – लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स।

3. मुकेश कुमार: 9.60 लाख रुपए (आरटीएम) – सोबिस्को स्मैशर्स मालदा।

4. सुदीप कुमार घरामी: 9.40 लाख रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।

5. युवराज दीपक केसवानी: 8.60 लाख रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।

6. सक्षम चौधरी: 8.40 लाख रुपए – मुर्शिदाबाद किंग्स।

7. ऋतिक चटर्जी: 8.20 लाख रुपए – एडमास हावड़ा वॉरियर्स।

8. रवि कुमार (अंडर-19): 7.80 लाख रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।

9. रोहित (अंडर-16): 5.20 लाख रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।

10. सुभम सरकार: 4.8 लाख रुपए – रश्मी मेदिनीपुर विजार्ड्स।

महिलाओं में 10 महंगे खिलाड़ी:

1. मीता पॉल: 3 लाख रुपए (आरटीएम) – लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स।

2. धारा गुज्जर: 2.85 लाख रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।

3. तनुश्री सरकार: 2.35 लाख रुपए (आरटीएम) – मुर्शिदाबाद क्वींस।

4. प्रियंका बाला: 2.25 लाख रुपए (आरटीएम) – सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स।

5. प्रतिवा राणा: 2.15 लाख रुपए (आरटीएम) – मुर्शिदाबाद क्वींस।

6. ऋषिता बसु: 2.10 लाख रुपए – रश्मी मेदिनीपुर विजार्ड्स।

7. पियाली घोष: 2.10 लाख रुपए (आरटीएम) – श्राची ट्राइब्स रार टाइगर्स।

8. सुजाता डे: 2.05 लाख रुपए – एडमास हावड़ा वॉरियर्स।

9. प्रतिवा (U19): 2.05 लाख रुपए – सोबिस्को स्मैशर्स मालदा।

10. त्रिशिता सरकार: 2.05 लाख रुपए – लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स।

अंडर-15 और उभरती प्रतिभाओं के सबसे बड़े चयन

1. अरिकथा मन्ना (13 वर्ष, अंडर 15): 1.55 लाख रुपए – रश्मी मेदिनीपुर विजार्ड्स।

2. देबस्मिता खालसा (14 वर्ष, अंडर 15): 65 हजार रुपए – लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स।

3. मनुश्री रजक (14 वर्ष, अंडर 15): 50 हजार रुपए – रश्मी मेदिनीपुर विजार्ड्स।

4. स्नेहा महतो (14 वर्ष, अंडर 15): 48 हजार रुपए – सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स।

5. सैख अथियाना (14 वर्ष, अंडर 15): 40 हजार रुपए – सोबिस्को स्मैशर्स मालदा।

6. तनीषा दास (14 वर्ष, अंडर 15): 34 हजार रुपए – लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स।

7. प्रोतिष्ठा दत्ता (14 वर्ष, अंडर 15): 32 हजार रुपए – एडमास हावड़ा वॉरियर्स।

8. पियाली रॉय (13 वर्ष, अंडर 15): 30 हजार रुपए – नोवस पुरुलिया रॉयल्स।