पेइचिंग में शी चिनफिंग के संस्कृति संबंधी विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन

0
6

बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में सामाजिक विज्ञान जगत के लोगों के लिए शी चिनफिंग के संस्कृति संबंधी विचारों का अध्ययन और कार्यान्वयन करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के मंत्री ली शुलेई ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।

उपस्थितों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान जगत के लोगों ने दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान पर आयोजित संगोष्ठी में महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण की भावना का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन किया है। साथ ही उन्होंने ज्ञान नवाचार, सैद्धांतिक नवाचार और उपाय नवाचार में ठोस प्रगति की है, चीनी विशेषताओं वाले दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान के निर्माण में तेजी लाई है, और सीपीसी और देश के समग्र कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि नए युग और नई यात्रा ने दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान की समृद्धि और विकास के लिए एक समृद्ध व्यावहारिक आधार और नवाचार के लिए व्यापक अवसर प्रदान किए हैं। हमें शी चिनफिंग के संस्कृति संबंधी विचारों का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन करना चाहिए, समस्याओं के प्रति अपनी जागरूकता बढ़ानी चाहिए। साथ ही अकादमिक नवाचार के लिए आंतरिक प्रेरणा को प्रोत्साहित करना चाहिए और चीनी दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान के लिए एक स्वतंत्र ज्ञान प्रणाली के निर्माण में तेजी लानी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)