शी चिनफिंग ने दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान का विकास बढ़ाने पर निर्देश दिया

0
9

बीजिंग, 17 मई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल में दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने पर अहम निर्देश दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान जगत ने पार्टी की केंद्रीय समिति के निर्णय का कार्यान्वयन कर ठोस तरीके से ज्ञान नवाचार, सिद्धांत नवाचार और पद्धति नवाचार को आगे बढ़ाया और अनुसंधान के सिलसिलेवार मूल्यवान परिणाम प्राप्त किए।

शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा पर दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान जगत को नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा के अनुसार सीपीसी के व्यापक नेतृत्व को मजबूत कर पार्टी के नवाचार सिद्धांतों की प्रणालीबद्धता और सैद्धांतिकीकरण संबंधी अनुसंधान बढ़ाना चाहिए। इसके साथ चीन के दर्शनशास्त्र और सामाजिक विज्ञान की स्वतंत्र ज्ञान व्यवस्था के निर्माण को तेज करना चाहिए, ताकि और अच्छे से चीन के प्रश्न, दुनिया के प्रश्न, जनता के प्रश्न और युग के प्रश्न का जवाब दिया जा सके। इससे चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में ज्यादा बुद्धिमत्ता और योगदान किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)