एपेक का व्यापार मंत्री सम्मेलन आयोजित होगा

0
8

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। एपेक का व्यापार मंत्री सम्मेलन 22 और 23 मई को चीन के च्यांगसू प्रांत के सूचो शहर में आयोजित होगा। 18 मई को परामर्श और विचार-विमर्श शुरू हो चुका है। एपेक की 21 आर्थिक शक्तियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के करीब 700 प्रतिनिधि वर्तमान सम्मेलन में भाग लेंगे।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के विदेशी आर्थिक अनुसंधान संस्थान के अधीनस्थ व्यापार और निवेश अनुसंधान कक्ष के उप प्रमुख युआन छ्यान ने कहा कि एपेक एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सर्वोच्च स्तर, सबसे व्यापक और सबसे प्रभावशाली आर्थिक सहयोग व्यवस्था है। एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र की दृष्टिकोण की प्रस्तुति की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर एपेक का व्यापार मंत्री बहुपक्षवाद व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखने, एशिया-प्रशांत सहयोग स्थिर बनाने और वैश्विक खुले विकास का नेतृत्व करने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

एपेक के व्यापार मंत्री सम्मेलन के विषयों में डिजिटल अर्थव्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक बिल ऑफ लैडिंग और हरित आपूर्ति श्रृंखला जैसे शब्द बार-बार सामने आ रहे हैं।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक सहयोग अनुसंधान संस्थान के अधीनस्थ अमेरिका और ओशिनिया अध्ययन केंद्र के उप प्रमुख चो मी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ई-बिल ऑफ लैडिंग का कुंजीभूत प्रभाव है। यह कुछ मध्यम व छोटी अर्थव्यवस्थाओं और विकासशील देशों की अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भाग लेने की क्षमता और व्यापार की दक्षता को काफी हद तक उन्नत करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)