पहले चार महीनों में, चीन की रेलवे ने 1 अरब 50 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दी

0
5

बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले चार महीनों में, चीन की रेलवे ने 1 अरब 55 करोड़ 50 लाख यात्रियों को सेवा दी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.8% की वृद्धि है। रेलवे यात्री परिवहन में मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला, जिससे लोगों की सुरक्षित और सुचारू यात्रा सुनिश्चित हुई।

यात्री परिवहन उत्पादों की आपूर्ति सटीक और कुशल तरीके से की जाती है। पहले चार महीनों में, राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने औसतन 11,574 यात्री ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6.3% की वृद्धि है।

नियमित गति वाली ट्रेनों के संचालन के पैमाने को बनाए रखा गया, और दूरदराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए जन कल्याणकारी “धीमी ट्रेनों” और “ग्रामीण पुनरुद्धार” ट्रेनों का संचालन जारी रखा गया।

सीमा पार यात्री परिवहन का सावधानीपूर्वक संगठन, बंदरगाह निकासी प्रक्रिया में सुधार और सीमा पार कर्मियों के आदान-प्रदान तथा आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। चीन-लाओस रेलवे ने 1 लाख 43 हजार सीमा पार यात्रियों का परिवहन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 36.3% की वृद्धि है।

इस बीच, पर्यटक ट्रेनों से उपभोक्ता खर्च में वृद्धि हो रही है और यात्रा सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)