बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन के क्वांग शी चुआंग स्वायत्त प्रदेश के ल्योचो शहर के ल्योनान डिस्ट्रिक्ट में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके केंद्र की गहराई 8 किलोमीटर है।
चीनी राज्य परिषद के भूकंप मुकाबले और राहत कमान के कार्यालय और राजकीय आपात प्रबंधन मंत्रालय ने इस भूकंप के प्रति चार श्रेणी वाली आपात प्रतिक्रिया लागू की और भूकंप पीड़ित क्षेत्र में कार्यदल भेजा।
इस घटना में चार बजे तक 13 इमारतें ढह गईं, चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया और तीन व्यक्ति लापता हैं। 7,000 लोग स्थानांतरित हुए। भूकंप पीड़ित क्षेत्र में दूर संचार, पानी, गैस व बिजली की सप्लाई और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
फिलहाल, लापता लोगों की तलाशी और राहत कार्य चलाया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

