Saturday, May 23, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति कोयंबटूर में नाबालिग लड़की की हत्या, डीएमके बोली- महिलाओं की सुरक्षा में...

कोयंबटूर में नाबालिग लड़की की हत्या, डीएमके बोली- महिलाओं की सुरक्षा में सरकार विफल

0
6

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कोयंबटूर में नाबालिग लड़की की मौत के मामले को लेकर डीएमके प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने उसे सुरक्षा देने के लिए क्या कदम उठाए।

डीएमके प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात तो करती है, लेकिन महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से डीएमके प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर जब सवाल किया तो उन्होंने कहा, “उस लड़की को मार डाला गया, उसकी हत्या कर दी गई। उस लड़की की सुरक्षा के लिए इस सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? जब उन्हें डीएमके के बारे में बात करनी होती है, तो वे कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन अब, वे क्या कहेंगे?”

डीएमके प्रवक्ता ने आगे कहा कि पहले विपक्ष यह आरोप लगाता था कि डीएमके सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने कहा कि अब ऐसी घटनाएं मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हो रही हैं, तो सरकार के पास क्या जवाब है।

उन्होंने आगे कहा कि कल ही एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा कहीं भी होती दिखाई नहीं दे रही। ऐसी घटनाएं हर जगह हो रही हैं। इन घटनाओं पर सरकार अब क्या कहेगी, यह देखने वाली बात होगी।