Saturday, May 30, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth डीआरडीओ-आरएसी भर्ती : साइंटिस्ट के 33 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता...

डीआरडीओ-आरएसी भर्ती : साइंटिस्ट के 33 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

0
5

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। डीआरडीओ-आरएसी की ओर से जारी 33 रिक्तियों में वैज्ञानिक-ई के 2, वैज्ञानिक-डी के 11 और वैज्ञानिक-सी के 20 पद शामिल हैं। वैज्ञानिक-ई के 2 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से एक और यांत्रिक/उत्पादन/उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग/एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से एक पद हैं।

डीआरडीओ-आरएसी की ओर से जारी 33 रिक्तियों में वैज्ञानिक-ई के 2, वैज्ञानिक-डी के 11 और वैज्ञानिक-सी के 20 पद शामिल हैं। वैज्ञानिक-ई के 2 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से 1 और यांत्रिक/उत्पादन/उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग/एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से 1 पद हैं।

वैज्ञानिक-डी के 11 पदों में कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, यांत्रिक इंजीनियरिंग, भौतिकी/फोटोनिक्स/प्रकाशिकी एवं ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स/इंजीनियरिंग भौतिकी, यांत्रिक/उत्पादन/उत्पादन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी/वैमानिकी/अंतरिक्ष इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत संचार अभियांत्रिकी, भौतिकी/विकिरण भौतिकी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 1-1 और रासायनिक इंजीनियरिंग से 3 पद शामिल हैं।

वैज्ञानिक-सी के 20 पदों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग से 4, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग से 3, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग से 3, समुद्र विज्ञान/भौतिक समुद्र विज्ञान से 1, गणित/गणित और गणना/गणितीय विज्ञान/अनुप्रयुक्त गणित से 1, रिमोट सेंसिंग/रिमोट सेंसिंग और जीआईएस/जियोइन्फॉर्मेटिक्स/जियोमैटिक्स/सिविल से 2, फार्माकोलॉजी से 1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से 1, फिजियोलॉजी से 1, केमिकल इंजीनियरिंग से 1, भौतिक विज्ञान से 2 और इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग/यांत्रिक इंजीनियरिंग से 1 पद शामिल हैं।

साइंटिस्ट के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार वैज्ञानिक के पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे डीआरडीओ-आरएसी की आधिकारिक वेबसाइच पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय अनुसार इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में कम से कम प्रथम श्रेणी ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 67,700 से 1,23,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।