Tuesday, June 2, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय ‘जनता का आभार’, हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में जीत पर भाजपा सांसद...

‘जनता का आभार’, हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में जीत पर भाजपा सांसद सिकंदर कुमार

0
4

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव परिणाम पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार का बयान सामने आया है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए सिकंदर कुमार ने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करना चाहता हूं। पंचायत के चुनाव में भाजपा के 80 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवारों की जीत हुई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को अपने गृह क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है।

सिकंदर कुमार ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे तो कहा था कि 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर मैं मुख्यमंत्री बना हूं। आज उन्हीं 97 प्रतिशत हिंदुओं ने उनको अपने गृह क्षेत्र में हराकर पंचायतीराज संस्थाओं में जीत हासिल की।

आज होने वाली बैठक को लेकर सिकंदर कुमार ने कहा कि आज अलग-अलग विभागों की बैठक है।

दिग्विजय सिंह की ओर से बैठक को लेकर तारीफ पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ बोलकर की, लेकिन कांग्रेस नेताओं को पता है कि पीएम मोदी काबिल आदमी हैं, इसको वे बोल नहीं पाते हैं। पीएम ने भारत को विकसित देशों के साथ खड़ा कर दिया है।

सीबीएसई मामले को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी कोई सिस्टम एडॉप्ट किया जाता है तो उसमें कोई न कोई तकनीकी समस्या रह जाती है। हमने भी कल डिस्कशन किया था कि जो भी तकनीकी समस्या हो रही है, वो न हो। उसके लिए संबंधित विभाग को पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कि आने वाले वक्त में इस तरह का भ्रम और संदेश देश में न जाए।

बता दें कि सीबीएसई के लाखों छात्रों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया, जो विद्यार्थी अपने बोर्ड परिणाम से संतुष्ट नहीं थे और री-चेकिंग का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए राहत की बात है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है कि वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब लाइव हो गया है!