Wednesday, June 3, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल टी20 विश्व कप में मुझे और शेफाली को बड़ी भूमिका निभानी है:...

टी20 विश्व कप में मुझे और शेफाली को बड़ी भूमिका निभानी है: स्मृति मंधाना

0
9

टॉन्टन, 3 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से होना है। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में इंग्लैंड टीम के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली। इस सीरीज को विश्व कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए अभ्यास के तौर पर देखा जा रहा था। भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद आखिरी 2 मैच गंवाकर टीम इंडिया 2-1 से सीरीज हार गई।

हार से निराश भारतीय टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि विश्व कप में उनका और शेफाली वर्मा की भूमिका काफी अहम होगी।

मंधाना ने तीसरे टी20 ते बाद कहा, “इंग्लैंड में सीरीज खेलना, जहा हमें विश्व कप खेलना है, तैयारियों के हिसाब से बहुत अच्छा है। लेकिन पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे और शेफाली वर्मा दोनों को आगे बहुत बड़ा रोल निभाना है।”

उन्होंने कहा, “हम दोनों गेंद को अच्छी टाइमिंग से खेल रहे हैं लेकिन बदकिस्मती से टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं कर पा रहे हैं। हम दोनों नेट्स पर वापस जाकर कड़ी मेहनत करते रहेंगे और यह पक्का करेंगे कि हम एक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर बेहतर वापसी करें क्योंकि हम दोनों को अच्छी शुरुआत देने और मोमेंटम बनाए रखने पर गर्व है। हम इसे अपने हिसाब से लेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे।”

मंधाना ने कहा, “गेंदबाजी के मामले में, हम ड्राइंग बोर्ड पर जाएंगे और देखेंगे कि कौन से बेहतर विकल्प हैं। हमने इस सीरीज से पहले ऐसा किया था; शायद हम फिर से वापस जा सकते हैं। अब मुझे लगता है कि मुझे पता है कि इन कंडीशन में कौन सी गेंदें फेंकनी हैं।”

तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया। कप्तानी की पारी पर मंधाना ने कहा कि हरमन जब अपने बेस्ट फॉर्म में होती हैं, तो यह देखने लायक होता है। दबाव में वाकई अहम पारी, खासकर जब हमें 180 या उससे ऊपर तक पहुंचने के लिए ऐसी पारी की जरूरत थी।

हरमनप्रीत की पारी के अलावा, मंधाना ने विश्व कप से पहले भारत के कई बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर कहा, “सच में बहुत खुश हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई अच्छी फॉर्म में है, और टी20 विश्व कप में जाने से पहले यह एक अच्छा संकेत है कि जेमी (रोड्रिग्स), हरमन, हर कोई शानदार फॉर्म में है।”

मंधाना ने विश्व कप में सिर्फ पाकिस्तान वाले मैच को लेकर हाइप न बनाने की अपील की।