Thursday, June 11, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय भाजपा नेताओं ने बताया, कैसा रहा पीएम मोदी के कार्यकाल का 12...

भाजपा नेताओं ने बताया, कैसा रहा पीएम मोदी के कार्यकाल का 12 साल

0
3

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता राजेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर खुशी जाहिर की।

राजेश वर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें यह बता रहे हैं कि किस तरह से यह सरकार आपके हितों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले सभी लोगों ने क्रमवार तरीके से यह बताने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किन क्षेत्रों में काम किया गया और किस तरह के बदलाव हमें देखने को मिल रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता राकेश राठौर ने भी मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम 5 जून से कार्यक्रम कर रहे हैं, जो कि 12 जून तक चलेगा, ताकि सरकार की उपलब्धियों पर पारस्परिक चर्चा हो सके। आज हमने शिक्षा विभाग पर चर्चा की। हम लोगों ने दूसरों के विचार भी सुने। हम आपस में पूरा तालमेल स्थापित करके योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको यकीन नहीं हो तो आप उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए। 2017 से पहले यहां की स्थिति क्या थी और आज क्या स्थिति है। आज पूरे प्रदेश की स्थिति बदल चुकी है। यह सबकुछ जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से हुआ है, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 का मिशन हर हाल में पूरा होगा। उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है। हमें पूरा विश्वास है। विकास का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा और इसका लाभ हर जन तक पहुंचेगा।