Friday, June 12, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ का 2026 नेशनल टूर शुरू

‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ का 2026 नेशनल टूर शुरू

0
5

बीजिंग, 11 जून (आईएएनएस)। चीन के उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और संस्कृति व पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर ‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ का 2026 नेशनल टूर शुरू किया। इसमें उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति और मांग को मैच करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार और उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान फैशनेबल ट्रेंडी उत्पादों की प्रस्तुति और प्रदर्शनी सहित कई श्रृंखलाबद्ध गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, और ‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ का लगातार चयन जारी रहेगा।

इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी मंचों पर भी ‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किये जाएंगे, जिससे विदेशी बाजारों का विस्तार होगा और सीमा पार व्यापार सुगम बनेगा।

उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक चीन ने ‘चाइना कंज्यूमर फेमस ब्रांड्स’ की दो खेपें जारी की हैं, जिनमें 293 उद्यम ब्रांड और 119 क्षेत्रीय ब्रांड शामिल हैं। यह पहल उपभोक्ता वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार और उन्नयन का प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)