SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीनी शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला धान के संपूर्ण जीवन चक्र का...

चीनी शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला धान के संपूर्ण जीवन चक्र का 3डी एटलस तैयार किया

0
4

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के याचोउवान राष्ट्रीय प्रयोगशाला से मिली खबर के अनुसार, चीन के कई शोध संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से धान पर किए गए शोध के नतीजे, 6 अक्टूबर की शाम को इंटरनेशनल एकेडमिक जर्नल सेल में प्रकाशित किए गए।

चीन की रिसर्च टीम ने धान का दुनिया का पहला 3डी स्पैटियोटेम्पोरल सेल एटलस तैयार किया है। इसमें बीज के अंकुरण से लेकर फूल आने और दाना बनने तक की पूरी विकास प्रक्रिया शामिल है। यह 3डी स्पैटियोटेम्पोरल सेल एटलस जीनोम सीक्वेंसिंग, सिंगल-सेल सीक्वेंसिंग और स्पेस ट्रांसक्रिप्टोम सीक्वेंसिंग को जोड़ता है। इससे धान की ग्रोथ और डेवलपमेंट को समझने और अनाज की क्वालिटी को बेहतर बनाने के तरीके खोजने के लिए नए रिसर्च रिसोर्स मिलते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, यह शोध उपलब्धि धान के पूरे विकास काल और विभिन्न ऊतकों में विशिष्ट कार्यात्मक जीनों के अभिव्यक्ति स्थलों की पहचान करती है। इससे सटीक रूप से डिजाइन की गई ब्रीडिंग के जरिए तेजी से ज्यादा और स्थिर पैदावार हासिल करने का एक नया रास्ता खुलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)