Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल ‘संडे ऑन साइकिल’ मुहिम के जरिए हर कोई अपने स्वास्थ्य और फिटनेस...

‘संडे ऑन साइकिल’ मुहिम के जरिए हर कोई अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक हो रहा है: जितेंद्र आडवाणी

0
8

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। देशभर में लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की खातिर सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ इवेंट का आयोजन किया जाता है। इस रविवार को संडे ऑन साइकिल के 78वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया।

हर रविवार की तरह इस बार भी लोगों ने इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस इवेंट में शामिल हुए। फिट इंडिया के एम्बेसडर जितेंद्र आडवाणी ने इस मुहिम को चलाए जाने के लिए फिट इंडिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं फिट इंडिया और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस मुहिम को शुरू किया है। इस मुहिम से हजारों लोग जुड़े हैं और यह लगभग 10 साल से चल रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस मुहिम के जरिए लोग अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक हो गए हैं। इसके साथ ही इस मुहिम को हर जगह से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका कारण यह है कि अपनी जीवनशैली की वजह से हर कोई अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहा था, लेकिन इस मुहिम से जुड़कर लोग जागरूक हो गए हैं और अपनी फिटनेस के लिए समय निकाल रहे हैं।”

संडे ऑन साइकिल इवेंट में हर रविवार को समाज के अलग-अलग वर्ग के लोग हिस्सा लेते हैं और लोगों को खुद को फिट रखने और स्वास्थ्य रहने का संदेश देते हैं। इस इवेंट में देश की कई दिग्गज हस्तियां, राजनेता और एथलीट भी शामिल होते हैं, जिनका मकसद फिटनेस के प्रति लोगों को प्रेरित करना होता है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया इस मुहिम में कई बार शामिल होकर युवा पीढ़ी को साइकिल को जिंदगी का अभिन्न अंग बनाने की अपील भी कर चुके हैं। संडे ऑन साइकिल इवेंट का आयोजन देशभर में किया जाता है और इस मुहिम में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।