Sunday, August 23, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध ‘काला हिरण’ के डायरेक्टर अमित जानी को मिली जान से मारने की...

‘काला हिरण’ के डायरेक्टर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी, शहजाद भट्टी के भाई के नाम का दावा

0
29

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ‘उदयपुर फाइल्स’ के डायरेक्टर अमित जानी को शहजाद भट्टी के भाई के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। अमित जानी को उनकी आने वाली फिल्म ‘काला हिरण’ को रोकने की के लिए यह धमकियां दी जा रही है।

फिल्म निर्देशक को धमकियां व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए एक पाकिस्तानी नंबर के माध्यम से दी जा रही हैं, जिसमें उन्हें उनकी आगामी फिल्म ‘काला हिरण’ को रोकने के लिए कहा जा रहा है।

अमित जानी ने महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन को एक ईमेल के जरिए जानकारी देने के साथ कहा कि मुझे मेरी फिल्म ‘काला हिरण’ को हटाने, रोकने और रिलीज से बाज आने की हजारों धमकियां मिल चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि डी कंपनी, शहजाद भट्टी का कॉल आया था, जिसका मुकदमा मैंने जोधपुर के रातनाडा थाना में दर्ज कराया था। रोहित गोदारा और गोल्डी बराड मुझे कॉल करके और दो बार वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर धमकी दे चुके हैं। शनिवार को मुझे आतंकी शहजाद भट्टी के कथित भाई का वॉइस नोट आया है, जिसमें साफ धमकी है कि 24 घंटे में या तो मैं सिनेमा का अपना काम छोड़ दूं या फिर मुझे और मेरे परिवार को मार दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वे सुरक्षा के बीच भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। मैं पूर्व में भी धमकियों से अवगत करवा चुका हूं। मेरे लिए मुंबई और राजस्थान जाना मौत के मुंह में जाने के बराबर है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सुरक्षा में मैं एक हद तक कवर हूं, लेकिन अन्य राज्यों में मेरे शरीर के गोली या बम से चीथड़े उड़ा दिए जाएंगे। ये बात मुझे मालूम है।

अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि कृपया मेरी सुरक्षा देशभर में उपलब्ध कराई जाए। नोएडा पुलिस धमकियों को लेकर एक्शन ले। मेरा बेटा मुंबई में अकेला है। मैं उसके पास रहना चाहता हूं। वहां मेरा ऑफिस और घर है। मैं वहां शिफ्ट होना चाहता हूं, लेकिन इस समय जो सुरक्षा है, उसमें मुंबई कवर नहीं है। मुझसे ज्यादा अब ये गैंगस्टर और आतंकी मेरे परिवार को टारगेट करना चाहते हैं ताकि ये मुझे दबाव में लेकर फिल्म को रुकवा सकें।