Sunday, July 5, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय मौसम साफ होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ‘अमेरिका...

मौसम साफ होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ‘अमेरिका 250’ जश्न शुरू किया

0
8

वाशिंगटन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका अपना 250 स्वतंत्रता दिवस (अमेरिका 250) मना रहा है। वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खास ‘अमेरिका 250’ जश्न चल रहा है। खराब मौसम के बीच आयोजकों ने घोषणा की कि नेशनल मॉल रात 9:45 बजे फिर से खुलेगा और राष्ट्रपति रात 11 बजे अपना भाषण देंगे, जबकि तेज तूफान के कारण जश्न कुछ समय के लिए रुक गया था।

फ्रीडम 250 ने संशोधित कार्यक्रम की घोषणा तब की, जब अधिकारियों ने खराब मौसम की आशंका के चलते हजारों लोगों को शाम को नेशनल मॉल छोड़ने का आदेश दिया।

फ्रीडम 250 की प्रवक्ता डेनियल अल्वारेज ने एक बयान में कहा, “अमेरिका में जश्न मनाने का समय आ गया है।”

राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के निर्देशानुसार, नेशनल मॉल के द्वार रात 9:45 बजे फिर से खुलेंगे। ‘सैल्यूट टू अमेरिका’ समारोह जारी रहेगा, राष्ट्रपति रात 11:00 बजे भाषण देंगे और उसके बाद आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन होगा।

बयान में आगे कहा गया कि बारिश हो या धूप, अमेरिकी जनता राष्ट्र के ऐतिहासिक 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न मनाने की हकदार है।

पिछले 250 वर्षों से, अमेरिकियों ने साहस, दृढ़ता और संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है। बारिश कभी भी हमारे गौरव, हमारी देशभक्ति या विश्व के इतिहास में सबसे महान राष्ट्र होने के हमारे उत्सव को कम नहीं कर सकती।”

इससे पहले, अमेरिकी राजधानी में मौसम खराब होने की वजह से आयोजकों ने नेशनल मॉल और आसपास के आयोजन स्थलों को अनिवार्य रूप से खाली करने का आदेश दिया था।

अल्वारेज ने पहले एक बयान में कहा था, “हमारे मेहमानों, कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

तूफानों के कारण फ्रीडम 250, यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस, यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस, नेशनल पार्क सर्विस, फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी, और ऑल पब्लिक सेफ्टी पार्टनर्स की ओर से सभी मेहमानों से कार्यक्रम स्थल खाली करने और पास की किसी इमारत में अस्थायी आश्रय लेने का अनुरोध किया गया है।

बाद में व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि गेट रात 9.45 बजे फिर से खुलेंगे और ट्रंप के भाषण का समय बदलकर रात 11 बजे कर दिया गया है।

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि मौसम कैसा भी हो, कार्यक्रम जारी रहेगा।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा कि हर अवसर पर तूफान सौभाग्य लेकर आते हैं। वे आयोजनों को थोड़ा और रोमांचक भी बना देते हैं। हम इंतजार करेंगे। मुझे कोई परवाह नहीं है कि सुबह के 2 बजे हो।

उन्होंने आगे कहा कि आज शनिवार की रात है। चलो थोड़ा मजा करते हैं। भले ही आज रात हम देर तक बाहर रहे। उन्होंने भाषण के लिए 11:00 बजे का समय बताया है। किसे परवाह है?