Sunday, July 12, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन दारा सिंह को याद कर भावुक हुईं मौसमी चटर्जी, शेयर किए ‘बजरंगबली’...

दारा सिंह को याद कर भावुक हुईं मौसमी चटर्जी, शेयर किए ‘बजरंगबली’ के पुराने वीडियो

0
7

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी एक बार फिर पुरानी यादों में खो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘बजरंगबली’ के कुछ थ्रोबैक वीडियो शेयर किए और दिग्गज अभिनेता दारा सिंह को याद करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया।

मौसमी ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का एक मजेदार सीन शेयर किया। यह वही सीन है जिसमें माता सीता, भगवान हनुमान को भोजन के लिए बुलाती हैं। लेकिन हनुमान जी इतनी भूखे होते हैं कि पूरा भोजन खत्म हो जाता है। आखिर में भगवान राम को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ती है।

वीडियो शेयर करते हुए मौसमी ने लिखा, “यादों के गलियारे में एक और सफर। फिल्म ‘बजरंगबली’ से एक सीन, जिसमें माता सीता भगवान हनुमान को खाने के लिए बुलाती हैं और हुआ ये कि सारा खाना ही खत्म हो गया। आखिरकार भगवान राम को बीच-बचाव करना पड़ा। श्री बिस्वजीत और दारा सिंह जी के साथ काम करना बहुत सुखद अनुभव था। दारा जी एक बहुत अच्छे इंसान थे।

साल 1976 में रिलीज हुई ‘बजरंगबली’ का निर्देशन और निर्माण चंद्रकांत ने किया था। फिल्म में दारा सिंह ने भगवान हनुमान का किरदार निभाया था, जिसे आज भी उनके सबसे यादगार रोल्स में गिना जाता है। बाद में टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में भी हनुमान के रूप में उनकी पहचान और मजबूत हुई।

फिल्म में बिस्वजीत भगवान राम, मौसमी चटर्जी माता सीता और शशि कपूर लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा दुर्गा खोटे ने देवी मां अंजनी, अजय ने लव, मास्टर अलंकार ने कुश, दुलारी ने शबरी और प्रेम नाथ ने रावण का किरदार निभाया था।

अगर मौसमी चटर्जी के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर लीड एक्ट्रेस ‘अनुराग’ से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने शशि कपूर के साथ “नैना”, विनोद खन्ना के साथ “कच्चे धागे” और विनोद मेहरा के साथ “उस पार” जैसी फिल्मों में काम किया। बाद में वह अमिताभ बच्चन के साथ थ्रिलर फिल्म “बेनाम” में नजर आईं और राजेश खन्ना के साथ ड्रामा फिल्म “हमशक्ल” में भी काम किया। उनकी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मनोज कुमार की फिल्म “रोटी कपड़ा और मकान” थी, जिसमें उन्होंने रेप सर्वाइवर का किरदार निभाया था।