SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर की...

‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर की तस्वीरें, कहा-बिताया हर पल यादगार

0
10

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सौम्या टंडन बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में एक महत्वपूर्ण निभाती नजर आएंगी। शनिवार को अभिनेत्री ने फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनसे डायरेक्शन लेना हर एक्टर का सपना होता है।

अभिनेत्री सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से सूरज बड़जात्या और बाकी कास्ट मेंबर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म के पोस्टर की तस्वीर भी पोस्ट की।

सौम्या टंडन ने लिखा, “किसी भी एक्टर के लिए सूरज बड़जात्या सर से डायरेक्शन लेना एक सपना होता है। ये अब तक का सबसे खुशनुमा सेट था। मैंने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर बिताया हर एक पल दिल से संजोकर रखा है।”

अभिनेत्री ने बताया कि पर्दे के पीछे कोई चीज तभी दिख सकती है, जब वह पर्दे के पीछे भी वैसी ही हो। उन्होंने लिखा, “मैं सच में मानती हूं कि पर्दे पर जो सच्चा प्यार दिखता है, वो तभी आ पाता है जब पर्दे के पीछे भी उतना ही प्यार हो। इस खूबसूरत अनुभव के लिए राजश्री फिल्म्स और पूरी प्यारी कास्ट और क्रू का दिल से शुक्रिया।”

फिल्म निर्माताओं ने सौम्या टंडन के विशिष्ट किरदार के नाम और विवरण को अभी गुप्त रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका यह रोल फिल्म की कहानी में गहराई और वजन जोड़ने वाला एक दमदार सह-कलाकार का है।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें फिल्म की हल्की झलक देखने को मिली। हालांकि फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस फिल्म से राजश्री का आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है, जिसे आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं।

फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक पारिवारिक और रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें पहली बार आयुष्मान और शरवरी साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे।