Wednesday, July 15, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, डीएसपी रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, डीएसपी रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला

0
4

पटना, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी रैंक के 22 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), यातायात और अन्य इकाइयों में नई पोस्टिंग की गई है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कई अधिकारी फील्ड पोस्टिंग में भेजे गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से सरकार ने यह तबादला किया है।

सूची के अनुसार, अजीत कुमार (बक्सर) को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, दानापुर (पटना) बनाया गया है। रमेश कुमार (वैशाली) को एसडीपीओ, रामनगर (बगहा) की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशांत कुमार (लखीसराय) को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), पटना में पदस्थापित किया गया है, जबकि शिव शंकर कुमार (अररिया) को एसडीपीओ-2, पटना सिटी बनाया गया है।

इसी तरह सुनील कुमार सिंह (गोपालगंज) को एसडीपीओ-1, हिलसा (नालंदा) और सत्यकाम (दरभंगा) को एसडीपीओ-1, डिहरी (रोहतास) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राघव दयाल को एसडीपीओ-1, मसौढ़ी (पटना) और अमरनाथ को एसडीपीओ-1, बिहारशरीफ (नालंदा) में पदस्थापित किया गया है।

कन्हैया कुमार (जमुई) को एसडीपीओ, पीरो (भोजपुर) बनाया गया है। चंदन कुमार ठाकुर (मधुबनी) को एसडीपीओ, गोगरी (खगड़िया) की जिम्मेदारी मिली है। रागिनी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बिहार, पटना बनाया गया है। स्नेह सेतु को एसडीपीओ-2, कहलगांव (भागलपुर) और प्रकाश को एसडीपीओ-2, सदर (छपरा) में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा, राज कुमार-2 (पटना) को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), बिहार, पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है।