Tuesday, August 4, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनएचएम-असम में स्टाफ नर्स के 2,204 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता...

एनएचएम-असम में स्टाफ नर्स के 2,204 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता से सैलरी तक सबकुछ

0
9

दिसपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), असम ने संविदा के आधार पर स्टाफ नर्स के कुल 2,204 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके बंपर रिक्तियों की घोषणा की है।

एनएचएम-असम की ओर से स्टाफ नर्स पोस्ट के लिए जारी 2,204 रिक्तियों में ओपन श्रेणी (यूआर) के 1,701, ओबीसी/एमओबीसी के 44, एसटी(एच) के 80, एससी के 209 और चाय बागान समुदाय के 170 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएम-असम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त और ‘असम नर्सेस, मिडवाइव्स एंड हेल्थ विजिटर्स काउंसिल’ में रजिस्टर्ड किसी भी नर्सिंग स्कूल/संस्थान से बीएससी नर्सिंग/डीएनएम कोर्स पास किया होने चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/सिलेक्शन टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद पद पर चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी 20,000 रुपए प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट एनएचएम-असम के ऑफिशियल पोर्टल पर ही जारी किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू/सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदकों को कोई अलग से व्यक्तिगत कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टिंग सूची आदि से जुड़ी जानकारी के लिए टाइम-टू-टाइम ऑफिशियल पोर्टल विजिट करने की सलाह दी जाती है।