Wednesday, August 19, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth आईआईएम-रोहतक में चीफ मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 29...

आईआईएम-रोहतक में चीफ मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 29 अगस्त तक करें आवेदन

0
7

चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, आईआईएम-रोहतक ने नियमित/अनुबंध/प्रतिनियुक्ति के आधार पर चीफ मैनेजर सहित विभिन्न कई पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

आईआईएम-रोहतक की ओर से जारी रिक्तियों में चीफ मैनेजर, हिंदी ऑफिसर, डेप्युटी मैनेजर (एडमिन), अकाउंटेंट और असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) के 1-1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चीफ मैनेजर पोस्ट के लिए किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ ही अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड; हिंदी ऑफिसर के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या इसके बराबर की डिग्री, जिसमें डिग्री स्तर पर अंग्रेजी या हिंदी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या परीक्षा के माध्यम के रूप में रही हो; डेप्युटी मैनेजर (एडमिन) के लिए किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड; अकाउंटेंट के लिए कॉमर्स में डिग्री या इसके समकक्ष कोई प्रोफेशनल योग्यता, अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड, फाइनेंस और अकाउंट्स की अच्छी जानकारी; और असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम्स) के लिए कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक/एमबीए या इसके बराबर की डिग्री, अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड और अंग्रेजी में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए। इसके अलावा, सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 3 से 12 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएम-रोहतक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पोस्ट के अनुसार दिए गए फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में नोटिफिकेशन में दिए ऑफिशियल आईडी पर तय समय सीमा के अंदर मेल कर दें।