Friday, August 21, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सफाई मॉडल सीखने इंदौर पहुंचे बंगाल के मंत्री दिलीप घोष, बोले- यहां...

सफाई मॉडल सीखने इंदौर पहुंचे बंगाल के मंत्री दिलीप घोष, बोले- यहां से सीखकर राज्य में लागू करेंगे

0
3

इंदौर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष इंदौर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के बनाए गए अलग-अलग सफाई रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए शहर की यात्रा पर हैं। इंदौर लगभग आठ बार से भारत के सबसे स्वच्छ शहर का रिकॉर्ड बनाता रहा है।

दिलीप घोष ने कहा, “बंगाल में भाजपा की सरकार है। पिछले 50 सालों से बंगाल के लोगों को प्रशासन के बारे में ज्यादा पता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्यों में जो सरकारें है, उनकी जो उपलब्धि है, उसके कारण देश में विकास दिख रहा है। इंदौर अपनी सफाई के लिए जाना जाता है। हम यहां देखने आए हैं कि सॉलिड वेस्ट को कैसे मैनेज किया जाता है। इसे कैसे प्रोसेस किया जाता है? सफाई कैसे रखी जाती है? इंदौर ने इतने सालों से इस लेवल की सफाई कैसे बनाए रखी है? हम यहां सब चीजें देखने, सीखने और समझने आए हैं। हमारे साथ पांच लोगों की टीम भी है। सरकारी अधिकारी, आईआईटी के प्रोफेसर भी हमारे साथ आए हैं और हम यहां की अलग-अलग योजनाएं देख रहे हैं। यहां के अधिकारियों के साथ भी हमने बात की। हमारे लिए ये नया अनुभव है।”

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिलीप घोष ने कहा, “इस छोटी अवधि में भी हमने बहुत बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं, वो बंगाल में लागू नहीं होती थी। बंगाल सरकार के अधिकारी, जिन्हें केंद्र सरकार की मीटिंग या ट्रेनिंग में जाना चाहिए था, वो नहीं जाते थे। इसी कारण कार्यशैली पर प्रभाव पड़ा। कई निर्णय वर्तमान सरकार ने लिए हैं। महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना, या बसों में मुफ्त यात्रा, बंग आवास योजना का सर्वे शुरू करना, इसी तरह के निर्णय हैं।”

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के पास जमीन नहीं थी, 400-500 किमी के रास्ते का जो बॉर्डर खाली था, उसमें ढाई सौ किमी जमीन हमने पहले से ही दे दिया है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। ये रक्षा और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी था। पश्चिम बंगाल में ही लगभग 91 लाख घुसपैठियों को एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट से निकाला गया है। ये बांग्लादेशी इसी रास्ते से आते हैं, इसके साथ ही आतंकवादी गतिविधि हो या कानून व्यवस्था की कोई परेशानी हो, सब इसी रास्ते से होते थे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “अब वे अपनी पार्टी को भी नहीं संभाल पा रही हैं। उनकी पार्टी कहां है? वे कहां हैं? पार्टी खत्म होने की कगार पर है, इसलिए उन्हें विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। 15 साल में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसका जिक्र किया जा सके।”