SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय भारत और कोस्टा रिका ने बढ़ाया सहयोग, पर्यावरण स्थिरता और ग्रीन ग्रोथ...

भारत और कोस्टा रिका ने बढ़ाया सहयोग, पर्यावरण स्थिरता और ग्रीन ग्रोथ में बनी सहमत‍ि

0
7

सैन होजे, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और कोस्टा रिका ने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बातचीत में खास तौर पर पर्यावरण संरक्षण, टिकाऊ विकास और हरित विकास पर जोर दिया गया।

यह चर्चा कोस्टा रिका में भारत के कार्यवाहक राजदूत चार्ज डी’अफेयर्स आकाश शर्मा और कोस्टा रिका के पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रभाग की अधिकारी गैब्रिएला मोरा आर्से के बीच हुई।

पनामा, निकारागुआ और कोस्टा रिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया, “कार्यवाहक राजदूत आकाश शर्मा ने कोस्टा रिका के पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रभाग की अधिकारी गैब्रिएला मोरा आर्से से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार साझा किए, जिसमें पर्यावरणीय स्थिरता और हरित विकास को विशेष महत्व दिया गया।”

आकाश शर्मा ने कोस्टा रिका के विदेश मंत्रालय में छात्रवृत्ति विभाग की प्रमुख कैरोलिना फर्नांडीज अल्वारेज से भी मुलाकात की।

इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, “दोनों पक्षों ने इस बात की समीक्षा की कि भारत की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्तियों से पेशेवरों को किस तरह लाभ मिल रहा है। साथ ही, क्षमता निर्माण से जुड़े इन अवसरों के बारे में लोगों में अधिक जागरूकता बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।”

मंगलवार को आकाश शर्मा ने कोस्टा रिका के विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग निदेशक राजदूत सर्जियो विनोकोर फोर्नीरी से भी मुलाकात की। दोनों ने भारत-कोस्टा रिका संबंधों को और मजबूत करने तथा ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने पर चर्चा की, जिनमें दोनों देशों के हित और प्राथमिकताएं एक जैसी हैं।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में ल‍िखा, “कार्यवाहक राजदूत आकाश शर्मा ने कोस्टा रिका के विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग निदेशक राजदूत सर्जियो विनोकोर फोर्नीरी से मुलाकात की। बातचीत का केंद्र चल रहे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा, आपसी सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान और भारत-कोस्टा रिका संबंधों को और गहरा बनाना रहा।”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, भारत और कोस्टा रिका के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण और मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापारिक सहयोग इन रिश्तों को और मजबूती दे रहा है। हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिली है।

भारत से कोस्टा रिका की पहली उच्च स्तरीय यात्रा मार्च 2019 में हुई थी, जब भारत के उपराष्ट्रपति ने सैन होसे का दौरा किया था। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोले। इसके बाद से बहुपक्षीय मंचों, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ा है।