SGSU Advertisement
Home अपराध परेल में नाकाबंदी के दौरान दो गुटों में झड़प; पुलिसकर्मी भी घायल,...

परेल में नाकाबंदी के दौरान दो गुटों में झड़प; पुलिसकर्मी भी घायल, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

0
7

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई के परेल इलाके में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान नाकाबंदी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भोइवाड़ा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को मध्यरात्रि के बीच यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं जबकि दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ, मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में ही नाकाबंदी के दौरान बाइक सवारों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के बाद दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। घटना डॉक्टर बीए रोड पर सेंट्रल रेलवे के परेल वर्कशॉप के सामने की है।

पुलिस के अनुसार,नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर तेज आवाज वाले हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान करीब 50 से 60 बाइक सवारों ने कुछ दूर आगे जाकर अपनी गाड़ियां रोक दीं और यातायात में बाधा उत्पन्न करने लगे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान नारेबाजी करते हुए माहौल बिगड़ने लगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मी कॉटेज इलाके में मौजूद करीब 30 से 40 युवक भी सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और एक-दूसरे के साथ झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से झंडे की लकड़ियों का इस्तेमाल कर मारपीट की गई।

इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं, विवाद को शांत कराने और दोनों पक्षों को अलग करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

भोईवाड़ा पुलिस ने इस मामले में रेहान मसूद सैय्यद (19), आदिल खान अहमद खान (19) और मिराज मोहम्मद फिरोज रईस (18) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके अलावा भीड़ में शामिल अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।