SGSU Advertisement
Home राज्य मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सघन चेकिंग में खजूरी सड़क के...

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सघन चेकिंग में खजूरी सड़क के 18 परिसरों में मिली विद्युत अनियमितताएं

0
9

भोपाल : 21 अगस्त/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा खजूरी सड़क वितरण केंद्र अंतर्गत गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 18 परिसरों की जांच की गई, जिसमें विद्युत चोरी एवं विद्युत उपयोग में विभिन्न अनियमितताओं के प्रकरण सामने आए।

जांच के दौरान विद्युत चोरी के 4 प्रकरण, स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार के उपयोग के 11 प्रकरण, टैरिफ संबंधी 2 प्रकरण तथा मीटर बायपास का 1 प्रकरण पाया गया। सभी प्रकरणों में नियमानुसार पंचनामा तैयार कर बिलिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान उल्लेखनीय बिलिंग राशि वाले प्रकरणों में आनंद चंदानी के प्रकरण में लगभग 3.39 लाख रुपये, रामलाल मेवाड़ा के प्रकरण में 89,777 रुपये, अरिफ मलिक के प्रकरण में 50,020 रुपये तथा विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के प्रकरण में 50,020 रुपये की बिलिंग की गई। इसके अलावा प्रेम सिंह राम सिंह सोलंकी के प्रकरण में 34,567 रुपये तथा राधेश्याम मेवाड़ा के प्रकरण में 33,870 रुपये की बिलिंग की गई। विद्युत चोरी के प्रकरणों में रामलाल मेवाड़ा, कालू राम पठारिया, विक्रम सिंह मेवाड़ा एवं हेमा लिलवानी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक दंड के साथ-साथ सिविल दायित्व भी निर्धारित किया जाता है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग केवल वैध कनेक्शन एवं स्वीकृत भार के अनुसार ही करें। स्वीकृत भार से अधिक विद्युत भार का उपयोग, मीटर में छेड़छाड़, मीटर बायपास अथवा विद्युत चोरी पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।