SGSU Advertisement
Home अपराध बरेली के मीरगंज में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली के मीरगंज में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

0
5

बरेली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई एक लाख रुपये की छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 2 अगस्त 2024 की सुबह करीब तीन बजे थाना मीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बलूपुरा चन्दनखेड़ा चौराहे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख दोनों आरोपी ग्राम बलूपुरा की ओर भागने लगे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी की पहचान रवि पुत्र अशोक और दूसरे आरोपी की पहचान विक्की पुत्र मूलचंद के रूप में हुई है। दोनों मीरगंज कस्बे के रहने वाले बताए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और करीब 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में बरामद रकम करीब 9,500 रुपये बताई गई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक माह पहले ग्राम रामपुरा किसान के पास एक व्यक्ति से एक लाख रुपये छीनकर फरार होने की घटना में संलिप्तता बताई है। इस मामले में थाना मीरगंज में मुकदमा अपराध संख्या 374/24 दर्ज है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस की फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। घायल आरोपी का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।