SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय ‘सीएमजी शो केस – एससीओ स्पेशल’ गतिविधि शुरू

‘सीएमजी शो केस – एससीओ स्पेशल’ गतिविधि शुरू

0
8

बीजिंग, 6 सितंबर (आईएएनएस)। 2026 शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के अवसर पर, ‘सीएमजी शो केस—एससीओ स्पेशल’ गतिविधि की पहली हवाई उड़ान हाल ही में पेइचिंग से किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक तक हुई। एयर प्लेन पर यह विशेष गतिविधि चाइना मीडिया ग्रुप और चाइना सदर्न एयरलाइंस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई।

इस गतिविधि में किर्गिस्तानी, रूसी, अंग्रेजी, अरबी समेत एससीओ के सदस्य देशों की 15 भाषाओं में चाइना सदर्न एयरलाइंस के 155 वायु मार्गों पर विमान की मनोरंजन व्यवस्था के ज़रिये सीएमजी के लगभग 20 श्रेष्ठ कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इसके साथ एससीओ के सदस्य देशों के मुख्य धारा मीडिया के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

यात्री विमान में ही फिल्मों व टीवी कार्यक्रम से एससीओ के विभिन्न सदस्य देशों के इतिहास, संस्कृति व रीति रीवाज के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

यह प्रदर्शन गतिविधि एससीओ विकास बढ़ाने की चीन की कार्रवाइयों की सूची में शामिल कराई गई है, जो इस साल के अंत तक चलेगी।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)