SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय तेलंगाना: उग्र श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास के लिए 200...

तेलंगाना: उग्र श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास के लिए 200 करोड़ मंजूर, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने किया भूमि पूजन

0
5

यादगिरिगुट्टा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में उग्र श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। 117 करोड़ रुपए के अलावा 80 करोड़ रुपए और मंजूर किए गए। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क की ओर से भूमि पूजन और आधारशिला रखी गई।

उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने सोमवार सुबह 02:58 बजे उग्र श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पुनर्निर्माण कार्यों (लागत 10 करोड़ रुपये) के लिए भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। इस दौरान डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क और मंत्री अड्लुरी लक्ष्मण कुमार ने उग्र लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी और योगानंद लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने उनको वैदिक आशीर्वाद दिया और भगवान का प्रसाद भेंट किया।

बता दें कि 10 करोड़ रुपये की लागत से मुग्गुरा नरसिम्हा स्वामी मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। धर्मपुरी मंडल के थिम्मापुर में 2.48 करोड़ रुपये की लागत से सब-स्टेशन की आधारशिला रखी गई। गोदावरी पुष्करलु के लिए नए पुष्कर घाटों के लिए 22.16 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई और 58.55 करोड़ रुपये के 9 निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई।

बता दें कि उग्र श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर (यादगिरिगुट्टा/यादाद्री मंदिर) तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में एक पहाड़ी पर स्थित भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा स्वामी को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर पंच नरसिम्हा क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां भगवान नरसिम्हा पांच अलग-अलग रूपों (ज्वाला, योगानंद, गंडबेरुंडा, उग्र और लक्ष्मी नरसिम्हा) में प्रकट हुए थे। इस भव्य मंदिर को काले ग्रेनाइट पत्थर से द्रविड़ और काकतीय वास्तुकला शैली में 2016 से मार्च 2022 में पुनर्विकसित किया गया है।

तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मंदिर के नवीनीकरण की शुरुआत की और अंतिम लेआउट को मंजूरी दी थी। मंदिर का बड़ा नवीनीकरण 1800 करोड़ रुपए के बजट से पूरा हुआ था। यह काम 2016 में शुरू हुआ और यदाद्री मंदिर विकास प्राधिकरण (वाईटीडीए) ने इसे मार्च 2022 में पूरा किया था।