SGSU Advertisement
Home अपराध काकोपाथर में उल्फा (आई) के संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर और हथियार तस्कर...

काकोपाथर में उल्फा (आई) के संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर और हथियार तस्कर गिरफ्तार

0
5

तिनसुकिया, 15 सितंबर (आईएएनएस)। 20 असम राइफल्स, 7 फील्ड रेजिमेंट और असम पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर की सुबह तिनसुकिया के काकोपाथर में उल्फा(आई) के एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर और कथित हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया।

खुफिया सूचना के आधार पर, सुरक्षा बलों ने कथा बस्ती में तलाशी अभियान चलाया और नागालैंड के मोन जिले के निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया।

उसके पास से 7.65 मिमी की पिस्तौल, एक मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक खंजर, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार, वह जबरन वसूली और अवैध हथियार तस्करी में शामिल था। आरोपी और बरामद सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए काकोपाथर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। जांच जारी है।

इससे पहले 8 अगस्त को प्रतिबंधित यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) के चार कट्टर कैडरों ने अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में असम राइफल्स के सामने सरेंडर कर दिया और अपने हथियार व गोला-बारूद जमा कर दिए।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोंगडिंग जिले में चुपखाओ ट्रैक पर खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक सुनियोजित ऑपरेशन के दौरान उल्फा-I के चार कैडरों ने सरेंडर किया।

यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों द्वारा लगातार खुफिया जानकारी जुटाने, निरंतर निगरानी रखने, सटीक ऑपरेशनल प्लानिंग और लगातार सक्रिय रहने के बाद चलाया गया। आखिरकार विद्रोहियों को हथियार डालने और हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए मना लिया।

आत्मसमर्पण के दौरान कैडरों ने सुरक्षा बलों को गोला-बारूद और युद्ध से जुड़ी अन्य सामग्री के साथ चार हथियार सौंपे।