SGSU Advertisement
Home राज्य एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से विद्युत बिल भुगतान, बिल डाउनलोड, शिकायत सहित...

एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से विद्युत बिल भुगतान, बिल डाउनलोड, शिकायत सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ

0
11

भोपाल : 24 सितम्बर/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उच्चदाब उपभोक्ताओं को विभिन्न विद्युत सेवाएँ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से HT Consumer Single Login / Service Portal विकसित किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से उच्चदाब उपभोक्ता एक ही Login ID/पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

पोर्टल पर उपभोक्ताओं को बिल भुगतान, भुगतान रसीद, पिछले 12 माह के बिल, भुगतान विवरण, हरित ऊर्जा प्रमाण-पत्र, फॉर्म-16/टीडीएस प्रमाण-पत्र एवं मीटर रीडिंग विवरण डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही पंजीकृत मोबाइल नंबर के अतिरिक्त नया नंबर जोड़ने एवं ई-मेल अपडेट करने, बिल एवं विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज करने तथा HT संयोजन के अंतर्गत भार परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन जैसी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ भी लिया जा सकता है।

Single Login के लिए उच्चदाब उपभोक्ता HT Consumer/IVRS के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP का सत्यापन कर Consumer Login के जरिए पोर्टल पर पंजीयन एवं लॉगिन कर सकते हैं। पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, डैशबोर्ड तथा विभिन्न सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझाने के लिए “HT Consumer Single Login & Service Portal – User SOP” भी तैयार किया गया है, जिसमें चित्रों सहित विस्तृत जानकारी दी गई है।

कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे Single Login सुविधा का उपयोग कर विभिन्न विद्युत सेवाओं का लाभ ऑनलाइन एवं सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करें।