SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो…’, जैस्मिन सैंडलस ने...

‘100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखे तो…’, जैस्मिन सैंडलस ने बताई दिल की ख्वाहिश

0
10

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद से सिंगर जैस्मिन सैंडलस लगातार चर्चा में है। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह प्यार के एहसासों पर कई गाने बनाना चाहती हैं। उनकी ख्वाहिश है कि लोग उन्हें इसी वजह से याद रखें।

दरअसल, जैस्मिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह वाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह कैमरे के सामने अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीरों को शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा, ”मैं प्यार पर 100 गाने गाना चाहती हूं और अगर 100 साल बाद भी कोई मुझे याद रखता है तो मैं चाहती हूं कि मुझे उस लड़की के तौर पर याद किया जाए, जिसने प्यार के बारे में गाया।”

इससे पहले जैस्मिन ने अपने चल रहे ‘द ड्रीम गर्ल टूर’ से जुड़ा एक खास पल भी शेयर किया। उन्होंने बेंगलुरु में हुए अपने कॉन्सर्ट का एक वीडियो पोस्ट किया और इसे अपने टूर के सबसे पसंदीदा पलों में से एक बताया।

जैस्मिन ने अपने पोस्ट में लिखा था, ”यह पल शानदार था। यह ‘द ड्रीम गर्ल टूर’ के मेरे सबसे पसंदीदा पलों में से एक है। यह कॉन्सर्ट बेंगलुरु में हुआ था। मुझे प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग के बजाय फैंस की तरफ से बनाए गए वीडियो ज्यादा पसंद हैं। ऑडियंस के बीच से बनाए गए इन वीडियो में मुझे लोगों को साथ गाते हुए सुनने और उनकी भावनाओं को महसूस करने का मौका मिलता है।”

जैस्मिन अपनी अलग आवाज और पंजाबी के साथ-साथ बॉलीवुड म्यूजिक में अपने हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। ‘किक’ का ‘यार ना मिले’, गैरी संधू के साथ ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘इल्लीगल वेपन 2.0’, ‘पट लै गया’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ‘जाइए सजना’ जैसे गाने उनके हिट लिस्ट में शामिल हैं।