SGSU Advertisement
Home खेल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ‘सैंडपेपर गेट कांड’ का डर, पिछली सीरीज के 6...

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ‘सैंडपेपर गेट कांड’ का डर, पिछली सीरीज के 6 खिलाड़ी मौजूदा टीम का हिस्सा

0
8

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज शुक्रवार से शुरू हो रही है। 2018 में हुए ‘सैंडपेपर गेट कांड’ के बाद दक्षिण अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है। उस सीरीज के 6 खिलाड़ी मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और रेनशॉ मौजूदा सीरीज का भी हिस्सा हैं। रेनशॉ को विवादित केपटाउन टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था।

मौजूदा सीरीज में पुरानी टेस्ट सीरीज की छाप दिख सकती है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इस बात को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस भी मानते हैं।

कमिंस ने पिछले महीने कीपिन इट क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान कहा था, “यह सीरीज, एशेज सीरीज की तरह शोरगुल वाली नहीं हो सकती, लेकिन थोड़ा-बहुत गुस्सा हो सकता है।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना था कि अब तक मामला शांत हो गया होगा, क्योंकि पहली गेंद फेंके जाने के बाद फोकस क्रिकेट पर रहेगा। कमिंस ने प्रोटियाज फैंस के रिएक्शन के बारे में कहा, “सैंडपेपर गेट पिछली सीरीज में काफी चर्चा में रहा था। अब थोड़ा कमजोर हो गया है।”

उन्होंने कहा था, “हर कोई आगे बढ़ता है। अच्छी बात यह है कि तीन टेस्ट के साथ, आप क्रिकेट में फंस जाते हैं, और हर कोई बहुत जल्दी क्रिकेट के बारे में चिंता करने लगता है। मुझे यकीन है कि भीड़ में कुछ शोरगुल वाले लोग होंगे, और कुछ आर्टिकल या कुछ मीडिया संस्थान ऐसी बातें सामने लाएंगे। लेकिन, हमारा ग्रुप आगे बढ़ गया है।”

2018 की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर है। रेनशॉ ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करने की संभावना है। लाबुशेन तीसरे और स्मिथ नंबर 4 पर खेलेंगे। कैमरून ग्रीन और विकेटकीपर जोश इंग्लिस की चोटों से ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम मैथ्यू कुहनेमैन की जगह लियोन को उतार सकती है। डरबन की पिच अगर ज्यादा सूखी हुई है, तो दोनों खेल सकते हैं।