बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राजकीय फिल्म प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में फिल्म बॉक्स ऑफिस 116 करोड़ 50 लाख युवान दर्ज हुआ। लगातार सात दिन में हरेक दिन का बॉक्स ऑफिस 10 करोड़ युवान से अधिक है।
राष्ट्रीय दिवस के दौरान कुल 32 लाख 90 हजार स्क्रीनिंग्स हुईं, जो पिछले साल की समान अवधि से 2.21 प्रतिशत से अधिक है। उल्लेखनीय बात है कि घरेलू फिल्मों के बॉक्स ऑफिस का अनुपात 78.7 प्रतिशत से अधिक है। चीनी फिल्म ‘ट्रेसेज़ ऑफ जस्टिस’ 42 करोड़ 30 लाख युवान के बॉक्स ऑफिस के साथ पहले स्थान पर रही।
7 अक्टूबर तक इस साल में फिल्स बॉक्स ऑफिस की कुल राशि 3074 करोड़ 60 लाख युवान रही और दर्शकों की संख्या 78 करोड़ 40 लाख थी।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)
