नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता करणवीर बोहरा ने शनिवार को आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ का पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म महान और परोपकारी राजा महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके इतिहास पर आधारित है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम ने आईएएनएस के साथ बातचीत की।
अभिनेता करणवीर बोहरा ने फिल्म को लेकर कहा, “सभी को महाराजा सूर्यवंशी अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री प्राची बंसल और प्रोड्यूसर रामजी अग्रवाल की वजह से ही फिल्म सूर्यवंशी महाराज अग्रसेन की कहानी न सिर्फ अग्रवाल समुदाय बल्कि, पूरे देश और दुनिया तक पहुंचेगी। हम सभी रामायण और महाभारत के बारे में जानते हैं, लेकिन महाराज सूर्यवंशी अग्रसेन के बारे में कम लोगों को ही पता होगा कि वे कौन थे।
उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि यह फिल्म आ रही है और इसके जरिए लोगों को महाराजा सूर्यवंशी अग्रसेन के बारे में पता चलेगा। फिल्म में मैंने सूर्यवंशी महाराज जी का किरदार निभाया है।”
अभिनेता करणवीर बोहरा ने सीजेपी प्रदर्शन पर कहा, “यह महाराज अग्रसेन जी का आशीर्वाद है कि हम इतने बड़े प्रोटेस्ट में भी दिल्ली पहुंचे हैं और हम चाहते हैं कि जो भी मसला है, वो 100 प्रतिशत महाराज सुलझा देंगे।”
अभिनेत्री प्राची बंसल ने कहा, “हमारी फिल्म ‘महाराजा सूर्यवंशी अग्रसेन’ जल्द ही आ रही है। मैं अपने प्रोड्यूसर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का इतना बड़ा मौका दिया। मुझे यकीन है कि यह फिल्म देखने के बाद लोगों को उनकी कहानी के बारे में और भी ज्यादा बातें जानने को मौका मिलेगा, जैसा कि करणवीर बोहरा ने कहा कि रामायण और महाभारत के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी है, लेकिन महाराजा अग्रसेन के बारे में कम ही लोग जानते हैं, तो मुझे लगता है कि यह फिल्म देखने के बाद लोगों को महाराजा अग्रसेन के बारे में पता चलेगा।”
अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में काम करने से पहले उन्होंने ‘महाराजा सूर्यवंशी अग्रसेन’ के बारे में जानने के लिए रिसर्च की थी।
प्रोड्यूसर रामजी अग्रवाल का मानना है कि यह फिल्म देखने के बाद लोगों को ‘महाराजा सूर्यवंशी अग्रसेन’ के बारे में पता चलेगा कि वे कौन थे। उन्होंने कहा, “फिल्म बनाने का मेरा एक ही मकसद था कि फिल्म सभी के पास पहुंचे और वे देखें कि कैसे महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में बहुत सारे नेक कार्य किए हैं और महाभारत काल के दौरान भी उनका काफी योगदान रहा है।”
