SGSU Advertisement
Home राजनीति सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत...

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने किया नमन

0
11

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शिवराज सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने नमन किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान उन्होंने अदम्य साहस और असाधारण रणकौशल की अमिट मिसाल कायम की। विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “1971 के युद्ध में पाकिस्तान के विरुद्ध अप्रतिम शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले मां भारती के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर कोटिश: नमन अर्पित करता हूं! मां भारती की रक्षा में आपने जो अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, वह हम समस्त देशवासियों को सर्वदा गौरवान्वित करती रहेगी।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “मां भारती के अमर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं! 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना पर काल बनकर टूट पड़ने वाले आप जैसे वीर सपूत की गौरवगाथा हम सभी भारतवासियों को सर्वदा गौरवान्वित करती रहेगी।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “परमवीर चक्र से सम्मानित अमर बलिदानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर शत-शत नमन। 1971 के युद्ध में अदम्य साहस, असाधारण शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से उन्होंने मातृभूमि की रक्षा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा देश की पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में कहा, “971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य शौर्य एवं साहस के परिचायक ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत अमर बलिदानी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जयंती पर कोटिशः नमन। आपकी शौर्य गाथा हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक्स पर पोस्ट किया, “अदम्य साहस एवं अद्वितीय पराक्रम के प्रतीक, परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान अद्भुत वीरता, अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।”