बीजिंग, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह 22 अक्टूबर को सुबह चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में आयोजित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इसमें महत्वपूर्ण भाषण दिया।
इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि इतिहास को याद रखकर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। पूरी पार्टी, पूरी सेना और देश के विभिन्न जातीय लोगों को और घनिष्ठ रूप से सीपीसी की केंद्रीय समिति के इर्द-गिर्द एकजुट होकर महान लॉन्ग मार्च भावना का विकास करने के साथ मेहनत से आगे बढ़ना होगा, ताकि क्रांतिकारी पूर्वजों द्वारा शुरू किए गए महान कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके और नए लॉन्ग मार्च के रास्ते पर नई उपलब्धियां हासिल की जा सकें।
शी चिनफिंग ने कहा कि लॉन्ग मार्च की विजय के 90 साल बाद सीपीसी ने जनता का नेतृत्व कर क्रांति, निर्माण और सुधार के विभिन्न ऐतिहासिक काल में एक के बाद एक महान लॉन्ग मार्च किए और एक के बाद एक महान जीत हासिल की।
शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा गौरव और सपनों से भरी यात्रा है, जो पार्टी और जनता का नया लॉन्ग मार्च है। हमें दृढ़ता से उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाकर बेहतर जीवन के लिए लोगों की बढ़ती जरूरतों को लगातार पूरा करना चाहिए। हमें विकास व सुरक्षा में समन्वय स्थापित कर जोखिमों व चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए। हमें तेजी से जन सेना को विश्व स्तरीय सेना का निर्माण कर उच्च गुणवत्ता के साथ प्रतिरक्षा व सेना का आधुनिकीकरण बढ़ाना चाहिए। हमें दृढ़ता से सख्ती के साथ सीपीसी का समग्र तौर पर प्रबंधन करना चाहिए।
बताया जाता है कि विभिन्न जगतों के करीब 3,000 लोगों ने चीनी लाल सेना के लॉन्ग मार्च की विजय की 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में समारोह में भाग लिया।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
