Tuesday, May 26, 2026
SGSU Advertisement
Home खेल बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया

0
122

नार्थ साउंड , 22 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने टी 20 विश्व कप में भारत के खिलाफ सुपर आठ के अपने दूसरे मैच में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उनकी कोशिश होगी कि भारत को कम स्कोर पर रोकें। उनके मुताबिक इस पिच पर 150-160 का स्कोर अच्छा होगा। तस्किन आज नहीं खेल रहे हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी करते। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीमें :

भारत – रोहित शर्मा(कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षऱ पटेल, हार्दिक पांड्या , रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश – तंज़िद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो(कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तंज़िम हसन साकिब, मेहदी हसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान